दरभंगा हरिपुर निवासी श्री पंकज कुमार झा शुरू से ही सामाजिक सरोकार से जुड़े रहे | पंकज कुमार झा अभी मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सह पंजाब प्रभारी है | इस बात की बानगी बस इसी से लगाइये कि अपने सांगठनिक जीवन के शुरुआती दौर में साइकिल से मिथिला मैथिली कार्यक्रम में लोगों के बीच जाकर सदस्यता अभियान चलाते थे | पिछले 8 वर्ष के सांगठनिक जीवन में इन्होंने खुद के नेतृत्व को साबित किया है | संगठन के उपर जब भी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का भार मिला जैसे कि चमकी बुखार, बाढ़, दरभंगा एम्स आंदोलन, जानकी महोत्सव, इन सब अभियान में संगठन के लिए क्राउड फंडिंग और अन्य माधयमों से काम कर समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता के भांति योगदान कर अपने संगठन का मान वर्धन किया है | पंकज कुमार झा #twitte4mithila अभियान जैसे सोशल मीडिया caimpaigning में भी इनकी सक्रिय भूमिका रही ,अभी लगातार #MithilaRajya आंदोलन में सक्रिय है |